नागरिकता कानून के खिलाफ सत्याग्रही का हौसला घटने के बजाये बढ़ते ही जा रहा,सत्याग्रह का 22 वां दिन

 31जनवरी। 10 जनवरी से शरू मुख्यालय स्थित समाहरणालय के समक्ष सरकारी बस स्टैंड में संविधान बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले सत्याग्रह तमाम प्रकार के प्रशासनिक दमन,मनमानी, भीषण ठंड.भाजपा- संघ के गंडई समेत अन्य परेशानियों का सामना करते हए शक्रवार को 22 वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान सत्याग्रही का हौसला कमजोर होने के बजाये मजबूत ही होते चला गया। दिनभर महिलाओं-छात्राओं की बड़ी भागीदारी एवं शाम होते ही सभी समदाय के परूष- छात्र, युवाओं की बड़ी भागीदारी देखते ही बनता है। संयोजक फैजुर रहमान एवं कोऑर्डिनेटर सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि सत्याग्रह स्थल पर प्रतिदिन 2 सत्र में कार्यक्रम का संचालन होता है। प्रथम सत्र में 11 बजे से विभिन्न दल एवं संगठनों के लोग सत्याग्रही को संबोधित करते हैं जबकि दूसरे सत्र शाम 6 बजे से क्रांतिकारी मुशायरा, शायरी, गजल, कविता, गीत आदि का कार्यक्रम रात्रि के भोजन के समय 1030 बजे तक जारी रहता है जबकि समय 1030 बज तक जारा रहता ह जबाक सत्याग्रह पर सत्याग्रही 24 घंटे बैठे रहते हैं। सत्याग्रही के लिए दानदाताओं द्वारा चाय, नाश्ता भोजन आदि का भी प्रबंध कराया जाता है। शुक्रवार को सत्याग्रह स्थल पर नासरीन अंजूम, ब्रजकिशोर सिंह चौहान एवं फैजुर रहमान फैज की अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया गया। संचालन सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने किया। मो० अलाउद्दीन. राम विनोद पासवान,पप्पू खान, मो० सिकंदर, मो0 मेराज आलम, जेहानत युसूफ,विश्वनाथ राम,खुर्शीद खैर, शम्शान तबरेज, खालिद अनवर, मो0 शाकिब,खआदि ने सभा को संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि सत्याग्रह हर हाल में काला कानून वापस लिए जाने तक जारी रहेगा। अपने अध्यक्षयीये भाषण में अधिवक्ता ब्रजकिशोर सिंह चौहान ने कहा कि सत्याग्रही को 2 फरवरी को करीब 2 बजे से भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव का0 दीपंकर भट्टाचार्य संबोधित करेंगे।